Tuesday, October 20th, 2026

अखिलेश बोले - योगी सरकार में अंग्रेजों की तरह बांटो और राजनीति करो की तर्ज पर हो रहा काम

लखनऊ
बसपा से निष्कासित विधायक विनय शंकर तिवारी, भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे समेत कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाने के मौके पर अखिलेश ने पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार जाति के आधार पर भेदभाव पूर्ण तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अंग्रेजों की तरह बांटो और राजनीति करो की तर्ज पर काम हो रहा है। जो सरकार अपने संकल्प पत्र के काम को पूरा नही कर पा रही है उस पर कौन विश्वास करेगा। अखिलेश कहा कि योगी आदित्यनाथ को जनता ने यूपी का मुख्यमंत्री इसलिए बनाया था कि प्रदेश खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर आगे जाए मगर बाबा मुख्यमंत्री ने जाति धर्म देखकर काम किया। सरकार को अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों की भी याद नहीं रही। टेबलेट, लैपटाप, वाईफाई समेत तमाम चीजों को युवाओं को मुफ्त दिलाने का वादा झूठा साबित हुआ। सरकार की परीक्षा की घड़ी पास आ चुकी है और जनता इस बार भाजपा सरकार को फेल करने को तैयार बैठी है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भर्तियों में स्टे, बरोजगारी, भटकते शक्षिा मत्रि और वह किसान जिनके लिए सरकार ने कीले बिछायी, ट्रैक्टरों से रौंदा, उन सब गल्तियों का हिसाब सरकार को देना होगा। पराली के मुकदमे तो वापस हुए मगर पराली जलाने पर कोई फैसला नहीं हुआ। नदियां अब भी गंदी है। सडकों पर गड्ढे है। सरकार ने नोटबंदी पर, कोरोना काल में बेडों के लिए, डीएपी खाद के लिए किसान और आम लोगों को लाइन में लगवा दिया। पेट्रोल, डीजल, खाद तेल समेत तमाम जरूरी चीजों पर महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। सरकार को आने वाले चुनाव में इसका हिसाब देना होगा।

 

 

#Akhilesh

Source : Agency

पाठको की राय