Saturday, October 24th, 2026

दिल्ली कोचिंग हादसे पर अखिलेश ने किया यूपी के बुलडोजर का जिक्र, लोकसभा में BJP ने आप पर साधा निशाना

नई दिल्ली.

दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया। भाजपा ने इस हादसे के लिए आप को जिम्मेदार ठहराया। लोकसभा के सदस्यों ने पार्टी लाइन के ऊपर उठकर हंगामा किया।

उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप को निशाने पर लेते हुए इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय के अधीन एक जांच समिति गठित करने की मांग की। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव में सवाल किया कि इस मामले के बाद दिल्ली में बुलडोजर चलेगा? बांसुरी स्वराज ने कहा, "आम आदमी पार्टी के आपराधिक लापरवाही के कारण इन छात्रों की जान गई। भ्रष्टाचार में डूबे दिल्ली सरकार के खिलाफ एक जांच समिति का गठन होना चाहिए। दिल्ली में ड्रेन साफ क्यों नहीं किए गए?" बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम और सुरक्षा उपाय की कमी इन छात्रों के मौत का कारण है।

थरूर ने की मुआवजे की मांग
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस हादसे पर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, "सुरक्षा कोड को लेकर उल्लंघन किया गया है। ड्रेन को साफ करना चाहिए। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं।" थरूर ने इस मामले पर विस्तृत जांच की भी मांग की।

 

#Akhilesh yadav#Bansuri swaraj#UP's bulldozer

Source : Agency

पाठको की राय