Tuesday, October 20th, 2026

अखिलेश ने केशव मौर्या के खिलाफ पल्‍लवी पटेल को उतारा, सरोजनीनगर से अभिषेक मिश्रा ठोकेंगे ताल

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को और तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में हाल ही में बीजेपी छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर में फाजिलनगर सीट से टिकट मिला है। जबकि पार्टी ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के खिलाफ पल्लवी पटेल को उतारा है। बता दें कि पल्लवी अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्र में मंत्री अनुपमा की छोटी बहन हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा को सपा ने सरोजिनी नगर से टिकट दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पल्‍लवी पटेल के आने से सिराथू विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। बता दें कि पल्लवी की बहन अनुप्रिया बीजेपी के खेमे में हैं। वहीं पल्‍लवी पटेल सपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। पल्‍लवी पटेल पांच फरवरी को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। ये केशव प्रसाद मौर्य की पारंपरिक सीट रही है। वह भाजपा के बड़े ओबीसी नेताओं में से एक माने जाते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्मपाल सैनी समेत कई अन्य ओबीसी नेताओं के पार्टी से जाने के बाद उनकी अहमियत और बढ़ गई है। उन्हें चुनावी समर में उतारकर भाजपा ओबीसी वोटबैंक को साधने की कोशिश में है। सिराथू में 5वें चरण में चुनाव होना है।

 

 

#Akhilesh

Source : Agency

पाठको की राय