देर रात को प्रचार करने नोएडा पहुंचे अखिलेश और जयंत केस दर्ज थे
नोएडा
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनके अलावा सपा के दादरी से उम्मीदवार राजकुमार भाटी, सपा के गौतम बुद्ध नगर प्रमुख इंद्र प्रधान और 400 अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर 3 फरवरी की रात को कोविड को देखते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने का आरोप है।
आयोग ने अपने कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध कम से कम 11 फरवरी तक रहेगा। चुनाव आयोग ने पार्टियों को अभी के लिए अधिकतम 1,000 लोगों के साथ शारीरिक बैठक करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा। राज्य में सपा और रालोद सत्तारूढ़ भाजपा और अन्य दलों के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

पाठको की राय