Thursday, October 22nd, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का शव

प्रयागराज
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उनका शव अल्लापुर बाघंबरी गद्दी स्थित कमरे से बरामद किया गया है। आईजी केपी सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, इसके पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस सूचना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।  

इससे पहले भी यह विवादों में रहे हैं। इनके शिष्य आनंद गिरी से विवादों के कारण भी यह चर्चा में रहे थे। यह विवाद संपत्ति को लेकर था जिस बाद में एक आला अधिकारी के माध्यम से सुलझा लिया गया था। पुलिस के आला अधिकारी हर तरह से मामले की जांच करने का आश्वासन दे रहे हैं।

 

#President Narendra Giri

Source : Agency

पाठको की राय