Saturday, October 24th, 2026

 'आसमानी कवच' भारत को दिसंबर तक मिल जाएगा

 नई दिल्ली 
भारत को दिसंबर तक आसमानी कवच मिलने वाला है। भारत को सतह से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक एस-400 मिसाइल प्रणाली की पहली खेप रूस से इस साल दिसंबर तक मिल जाएगी। रोसोबोरोनएक्पोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखेयेव ने कहा कि हर चीज तय समय के अनुसार चल रही है। एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की रूस की सबसे उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली है। ट्रायम्फ मिसाइल प्रणाली 400 किलोमीटर की दूरी से शत्रु विमानों, मिसाइलों और यहां तक कि ड्रोन को भी नष्ट कर सकती है। एजेंसी ने बताया कि भारतीय विशेषज्ञ रूस पहुंए गए हैं और उन्होंने जनवरी 2021 में एस-400 संबंधी प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस मिसाइल की खासियतें और ताकतें।
 
एस-400 सतह से हवा में मार करने वाला एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम है। यह लंबी दूरी की रूस की सबसे उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली है। ट्रायम्फ मिसाइल प्रणाली इतनी उन्नत है कि 400 किलोमीटर की रेंज में आने वाले शत्रु विमानों, क्रूज मिसाइल, परमाणु मिसाइल और ड्रोन को भी नष्ट कर सकती है। इस सिस्टम में चार अलग-अलग रेंज में मिसाइल हैं जो 400 किलोमीटर, 250 किमी, 120 किमी और 40 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। यह एक साथ तीन दिशाओं में मिसाइल दाग सकता है।

 

# 'आसमानी कवच

Source : Agency

पाठको की राय