Friday, October 23rd, 2026

आकाश ने सुनील सोनी का पैर छूकर लिया आर्शिवाद

रायपुर

राजनीति में शुभ मुहूर्त देखकर पहले नामांकन दाखिल करने और बाद में ताम-झाम के साथ शक्ति प्रदर्शन करने की परिपाटी प्राय: हर चुनाव में चले आ रही है। आज भी रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी अपने चुनिंदा साथियों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

इस बीच दोनों प्रत्याशी व समर्थक आमने सामने हो गए तो शिष्टतावश आकाश शर्मा ने सुनील सोनी का पैर छू कर आर्शिवाद भी मांग लिया। सोनी ने कंधे में हाथ रखकर पीठ भी थपथपा दी। इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल व अन्य नेतागण हंसी ठिठोली करते दिखे। राजनीतिक सुचिता का एक अच्छा नजारा देखकर लोग भी चर्चा करते दिखे। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा 24 अक्टूबर व सुनील सोनी,भाजपा प्रत्याशी 25 अक्टूबर को रैली के साथ नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय