Thursday, October 22nd, 2026

अकासा एयर ने अपने पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है

नई दिल्ली
अकासा एयर ने शनिवार को कहा कि उसने नोटिस अवधि पूरी किए बिना एयरलाइन छोड़ने वाले पायलटों के एक छोटे समूह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इन पायलटों के अचानक चले जाने से कई उड़ानें रद करनी पड़ीं।
 

पायलटों की कमी का असर एयरलाइन की सेवाओं पर पड़ा

सूत्रों ने बताया कि पायलटों की कमी का असर एयरलाइन की सेवाओं पर पड़ रहा है। अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमने केवल पायलटों के एक छोटे समूह के खिलाफ कानूनी उपाय की मांग की है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी छोड़ दी और अपनी अनिवार्य अनुबंधात्मक नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए। एयरलाइन ने कहा कि यह कृत्य न केवल उनके अनुबंध का बल्कि देश के नागरिक उड्डयन विनियमन का भी उल्लंघन है।

कंपनी ने बताया अनैतिक और स्वार्थी कृत्य
बयान में कहा गया कि यह न केवल कानूनन अवैध है, बल्कि एक अनैतिक और स्वार्थी कृत्य भी है, जिससे अगस्त माह में उड़ानें बाधित हुईं और ऐन मौके पर उड़ानें रद करनी पड़ीं। इससे लोगों को काफी असुविधा हुई। अकासा एयर के पास वर्तमान में 20 विमानों का बेड़ा है। उसने अगस्त 2022 में परिचालन शुरू किया था।

 

#अकासा एयर

Source : Agency

पाठको की राय