Wednesday, October 21st, 2026

Akasa Air को डीजीसीए से एयरलाइन लाइसेंस मिला

मुंबई
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित एयरलाइन Akasa Air को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, Akasa Air को डीजीसीए से एयरलाइन लाइसेंस मिल गया है। एयरलाइन कंपनियों को रेग्युलेट करने वाली डीजीसीए ने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद अब Akasa Air एयरलाइन उड़ान सेवाएं शुरू कर सकती है।

कब से उड़ान संभव: ऐसा माना जा रहा है कि Akasa Air जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान शुरू कर देगी। वहीं, 15 जुलाई के बाद एयरलाइन में टिकट की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Akasa Air के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने भी इसके संकेत दिए हैं।

लाइसेंस मिलने पर अकासा ने क्या कहा: Akasa Air के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया है- हमें अपने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) की प्राप्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमें कॉमर्शियल उड़ान की शुरुआत करने में सक्षम बनाता है।

 

#Akasa Air

Source : Agency

पाठको की राय