Friday, October 23rd, 2026

आकर्षी कश्यप बनी महिला एकल की विजेता, छग को दिलाया दूसरा गोल्ड

रायपुर
गुजरात मे छग की आकर्षी कश्यप बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल्स में फायनल में पहली वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ को 44 मिनट के संघर्ष में हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम सूरत में चल रही इस प्रतियोगिता में आकर्षी ने पहला सेट आसानी से 21-8 से जीत लिया। दूसरे सेट में मुकाबल संघर्षपूर्ण हुआ जिसमें आकर्षी 22-20 से जीतकर राज्य को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब हो गयी। अपनी इस विजय के पश्चात आकर्षी ने छग शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छग ओलंपिक संघ, छग बैडमिंटन संघ का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में आकर्षी ने सेमीफाइनल में कर्नाटक की तान्या हेमंत को 21-13,21-15 से हराया। आकर्षी को राज्य खेल मंत्री उमेश पटेल सहित राज्य बैडमिंटन संघ के समस्त पदाधिकारियों, खेल संचालक श्वेता सिन्हा, सीडीएम डॉ. अतुल शुक्ला, डिप्टी सीडीएम रुपेंद्र सिंह चौहान ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

#Akarshi Kashyap

Source : Agency

पाठको की राय