Friday, October 23rd, 2026

रांची में गरजीं एके-47, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में

रांची.

झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे हुई है। जहां गोलीबारी की घटना में राजेश नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर स्थिति रिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने नामक दो दोस्तों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया। गोली लगने से घायल संदीप को ग्रामीणों की सहायता से आनन-फानन में अस्पताल लाया गया,जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी के भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई की ओर से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस को घटना स्थल से करीब एक दर्जन खोखा मिला है।

आपसी रंजिश का परिणाम!
हमले के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे आपसी रंजिश या प्रतिद्वंद्विता हो सकती है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो खुद मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे आराम से निकल गए। उनके जाने के बाद गांव के लोग घरों से निकले और घायल युवक संदीप को इलाज के लिए रिम्स रांची पहुंचाया।

 

#AK-47 roared in Ranchi

Source : Agency

पाठको की राय