Monday, October 19th, 2026

अजितेश संधू हांगकांग में शीर्ष भारतीय

हांगकांग.
अजितेश संधू पांचवें से आठवें होल के बीच लगातार चार बर्डी से पहले दौर में चार अंडर 66 के स्कोर से गुरुवार को यहां हांगकांग ओपन में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर चल रहे हैं और भारतीय गोल्फरों के बीच शीर्ष पर हैं। लगभग 10 साल बाद हांगकांग ओपन में वापसी कर रहे कैमरन स्मिथ ने सात अंडर 63 के स्कोर से उभरते हुए स्टार युगेनियो चाकारा के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली है। करणदीप कोच्चर (67) और गगनजीत भुल्लर संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं।

वीर अहलावत और शिव कपूर 68 के स्कोर से संयुक्त्त 36वें जबकि राशिद खान (69) संयुक्त 54वें पायदान पर हैं। एस चिकारंगप्पा (70) संयुक्त 70 वें, हनी बैसोया (73) संयुक्त 115वें और एसएसपी चौरसिया (74) संयुक्त 123वें स्थान पर चल रहे हैं।

 

#Hong Kong Open

Source : Agency

पाठको की राय