Thursday, October 22nd, 2026

ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनेंगे अजीत आगरकर, संभालेंगे ये जिम्मेदारी

 नई दिल्ली

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं। क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि आगरकर प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में कई भूमिकाएं निभाएंगे। वह कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, कोच पोंटिंग, बल्लेबाज़ी कोच प्रवीण आमरे तथा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा भी होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने 2021 सीजन तक सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को नए करार नहीं सौंपे हैं। जहां कैफ 2019 से टीम के साथ बने हुए थे, रात्रा को पिछले सीजन कोचिंग स्टाफ में जोड़ा गया था।

समझा जा रहा है कि आगरकर, जो इस समय स्टार स्पोर्ट्स की ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली घरेलू सीरीज के समापन  के बाद कैपिटल्स के समूह में शामिल होंगे। तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों वाला यह दौरा 16 मार्च तक चलेगा।
 
यह पहला मौका होगा जब आगरकर किसी भी प्रकार की कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 44 वर्षीय आगरकर ने आख़िरी बार 2007 में भारत का प्रतिनिधत्वि किया था। अपनी बढ़िया तेज गेंदबाजी से आगरकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीबन 350 विकेट झटके। अपने अंतिम घरेलू सीजन, 2012-13, में आगरकर ने पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी में मुंबई की कप्तानी की और उन्हें चैंपियन बनाया। 2008 से 2010 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के बाद 2011 से 2013 के बीच आगरकर दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा थे।

 

#ऋषभ पंत

Source : Agency

पाठको की राय