Thursday, October 22nd, 2026

KKR को एक और झटका अजिंक्य रहाणे IPL से हुए बाहर

मुंबई
आईपीएल 2022 के खत्म होते-होते कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और झटका लगा है। पैट कमिंस के बाद सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रहाणे को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और वह फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अजिंक्य रहाणे को ग्रेड III हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट का सामना करना पड़ा है और वह सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के बायोबबल से बाहर निकलेंगे। रहाणे ने इस आईपीएल के सात मैचों में 133 रन बनाए हैं।  


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों ने क्रिकबज से कहा कि वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्टिंग करेंगे, जहां उन्हें चार सप्ताह से अधिक के रिहैब की आवश्यकता हो सकती है। रहाणे इस चोट के चलते भारत के इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप-कप्तान पहले ही प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान खो चुके हैं। उनकी और चेतेश्वर पुजारा की जगह हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर ने टीम में जगह बनाई थी। पुजारा ने हाल ही में काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में रन बनाकर टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है मगर रहाणे की वापसी यहां से मुश्किल नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते भारत के इंग्लैंड दौरे की टीम का ऐलान हो सकता है और भारत 16 जून को इंग्लैंड रवाना होगा।

 

#अजिंक्य रहाणे

Source : Agency

पाठको की राय