Thursday, October 22nd, 2026

IPL में चोटिल हुए अजिंक्य रहाणे को 5 से 6 हफ्ते लगेंगे फिट होने में

मुंबई
भारत की टेस्ट टीम के खराब फार्म की वजह से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के वापसी की राह थोड़ी और मुश्किल हो गई है। चोट की वजह से अगले लगभग दो महीने तक उनको क्रिकेट के मैदान से दूर रहना होगा। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए वह चोटिल हो गए थे। सीजन से बाहर होने के बाद अब उनको 5 से 6 हफ्ते तक रिहैब से होकर गुजरना होगा।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें इस साल आइपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलने के दौरान पैर की मांसपेशियों में लगी चोट से पूरी तरह उबरने में कम से कम छह से आठ सप्ताह का समय लगेगा। रहाणे को केकेआर के 13वें लीग मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

रहाणे ने कहा, 'यह (चोट लगना) दुर्भाग्यशाली था, लेकिन मेरा रिहैबिलिटेशन अच्छा चल रहा है। मैं अच्छी तरह उबर रहा हूं। मैं लगभग 10 दिन तक बेंगलुरु (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में रहा और रिहैबिलिटेशन एवं चोट से उबरने के लिए मैं दोबारा वहां जा रहा हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान सिर्फ बेहतर होने पर है। मुझे नहीं पता कि मैं कब तक पूरी तरह फिट हो पाऊंगा, इसमें छह से आठ सप्ताह लगने की उम्मीद है, लेकिन इस समय मैं एक बार में एक दिन, एक बार में एक सप्ताह पर ध्यान दे रहा हूं।'

रहाणे बाहर पुजारा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में खराब फार्म की वजह से फरवरी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को चयकर्ताओं ने टीम से बाहर कर दिया था। पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी करने में कामयाबी पाई। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में जहां भारत को एक मात्र टेस्ट मैच खेलना है जो पिछले दौरे पर नहीं खेला जा सका था। इस टीम में पुजारा को भी जगह मिली।

 

 

#Ajinkya Rahane

Source : Agency

पाठको की राय