Monday, October 19th, 2026

अजय मिश्रा टेनी से रंगदारी मांगने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (MoS Home Ajai Misra Teni) के स्टाफ से शिकायत मिली थी कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए। इसके बाद नई दिल्ली जिले में एक एफईआर दर्ज की गई थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में से 4 आरोपी नोएडा से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

#Ajay Mishra

Source : Agency

पाठको की राय