Friday, October 23rd, 2026

ड्राइविंग में रुचि से अजय को मिला काम और पहचान

मनेन्द्रगढ़
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने अजय पटेल की किस्मत बदल दी है। योजनांतर्गत अजय ने ड्राइविंग की ट्रेनिंग ली और आज वे स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में वाहन ड्राइविंग कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड नंबर 17 के निवासी अजय पटेल की ड्राइविंग में रुचि थी, पर घर की आर्थिक समस्याओं के कारण वे विधिवत ट्रेनिंग नहीं ले पा रहे थे। अजय बताते हैं कि उनके घर में माता-पिता के साथ एक छोटा भाई भी है। उनके पिता मजदूरी करते है। परिवार में आर्थिक परेशानियां थी।

इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण की जानकारी मिली। प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत ड्राईवर कम-मैकेनिक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसके कारण उन्हें स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ड्राइविंग का काम मिला है। ड्राइविंग का काम और प्रति माह 6 हजार की आमदनी से अजय बेहद खुश है। वह इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहते है कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना लोगों का हुनर तराश कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर ड्राईवर की नौकरी पायी है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा मिला है और वे घर खर्च में अपने पिता का हाथ बंटा रहे हैं।

 

#work

Source : Agency

पाठको की राय