साउथ की हिट फिल्म ‘नंदी’ का हिंदी रीमेक बना रहे अजय देवगन
एक्टर-प्रोड्यूसर अजय देवगन ने इसी साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘नंदी’ के हिंदी रीमेक के लिए साउथ इंडियन सिनेमा के दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू से हाथ मिलाया है। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा है , आप सभी के साथ एक जरूरी कहानी साझा करने का वक्त है। दिल राजू प्रोडक्शन और एडी फिल्म्स (अजय देवगन फिल्म) तेलुगु की हिट फिल्म ‘नंदी’ के हिंदी रीमेक को प्रोड्यूस करने को तैयार हैं। अल्लारी नरेश और वरलक्ष्मी सरतकुमार स्टारर ‘नंदी’ कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कहानी ऐसे कैदियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेगुनाह होते हुए भी सजा काट रहे हैं। फिल्म 16 फरवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अजय देवगन ने बताया है कि वह दक्षिण फिल्म निर्माता दिल राजू के साथ मिलकर तेलुगु भाषा की क्राइम कोर्टरूम ड्रामा ‘नंधी’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा करते हुए बताया है कि वह इस फिल्म को निमार्ता दिल राजू के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सभी के साथ एक इम्पोर्टेन्ट स्टोरी साझा करने का समय आ गया है! दिल राजू प्रोडक्शन्स और अजय देवगन फिम्ल्स मिलकर तेलगू हिट ‘नंधी’ के हिंदी रीमेक का निर्माण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! फिल्म ‘नंधी’ में दिखाया गया है कि कैसे एक विचाराधीन कैदी जिस पर हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है अपने फैसले का इंतजार कर रहा है।

पाठको की राय