Tuesday, October 20th, 2026

 35 रुपये का Airtel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

  नई दिल्ली
Airtel ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक नया प्लान जोड़ा है. ये प्लान कम कीमत वाला एक डेटा वाउचर है. कंपनी ने इसे प्रीपेड कस्टमर्स के लिए जोड़ा है. फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर ये प्लान नहीं दिख रहा है, लेकिन आप एयरटेल मोबाइल ऐप पर इसे देख सकते हैं. इस रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 35 रुपये है और ये एक डेटा ऑनली वाउचर है.

इसमें यूजर्स को स्टैंडअलोन वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट्स मिलेगा. चूंकि ये एक डेटा प्लान है, इसलिए इसमें यूजर्स को कॉलिंग और SMS का बेनिफिट नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं एयरटेल के नए रिचार्ज प्लान की डिटेल्स.


Airtel का 35 रुपये का रिचार्ज

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 2 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही कस्टमर्स को 2GB मिलेगा. यानी आपको एक दिन और 1 GB डेटा के लिए 17.5 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि, कंपनी कई दूसरे डेटा रिचार्ज भी ऑफर करती है.


इनकी शुरुआत 19 रुपये से होती है, जिसमें यूजर्स को 1GB डेटा एक दिन के लिए मिलता है. इसके मुकाबले 35 रुपये वाला प्लान थोड़ा सस्ता है. कंपनी 3GB डेटा वाल भी वाउचर ऑफर करती है, जिसकी कीमत 58 रुपये में है.

इसमें आपको अलग से कोई वैलिडिटी नहीं मिलती. बल्कि आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक आप इस डेटा को यूज कर सकते हैं. एयरटेल का नया प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो 3GB या 1GB डेटा नहीं चाहते हैं.


दूसरे डेटा रिचार्ज प्लान्स भी हैं मौजूद

कंपनी के पास 301 रुपये का भी एक प्लान है, जो ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए है. इस प्लान में कंज्यूमर्स को 50GB डेटा उनके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक के लिए मिलता है.

हाल में ही कंपनी ने 65 रुपये का भी एक प्लान जोड़ा है, जो 4GB डेटा के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अलग से कोई वैलिडिटी नहीं मिलती है. 5GB डेटा के लिए कंपनी 98 रुपये चार्ज कर रही है. इसमें भी आपको अलग से वैलिडिटी नहीं मिलेगी.

 

#Airtel

Source : Agency

पाठको की राय