Thursday, October 22nd, 2026

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया - गोरखपुर से 13 उड़ानों में 4 निरस्त

 गोरखपुर 

कोरोना के साथ तौकते तूफान का कहर अब गोरखपुर की उड़ानों पर लगातार ब्रेक लगा रहा है। यात्रियों की संख्या और मौसम की खराबी के चलते लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी गोरखपुर से होने वाली 13 उड़ानों में चार निरस्त हो गईं। सिर्फ 9 विमानों का ही संचालन हो सका। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि गुरुवार को भी मौसम खराब होने से चार उड़ानें निरस्त रहीं। गोरखपुर से स्पाइसजेट की दो और मुम्बई और अहमदाबाद की एक-एक उड़ान निरस्त रही। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक लगातार यात्रियों की संख्या में आ रही कमी की वजह कोरोना के भय के साथ ही कुछ राज्यों की उड़ानों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी है। साथ ही महाराष्ट्र में आए तूफान के कारण मौसम की खराबी की वजह से भी मुबंई की उड़ानें रद्द हुईं।


 

 

#एयरपोर्ट निदेशक

Source : Agency

पाठको की राय