Wednesday, October 21st, 2026

200 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान, काबुल एयरपोर्ट पर फिर दिखी हलचल

 काबुल 
 अमेरिकियों सहित लगभग 200 विदेशियों ने गुरुवार को काबुल से एक कॉमर्सियल फ्लाइट से उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ दिया।अमेरिकी सैनिकों के काबूल छोड़ने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्यां में लोगों ने काबूल छोड़ा है। कतर एयरवेज को अमेरिका और अफगानिस्तान के नए तालिबान शासकों के बीच ऊबड़-खाबड़ समन्वय के बीच दोहा के लिए उड़ान भरने में सफलता मिली है।आपको बता दें कि एक अन्य हवाईअड्डे पर चार्टर विमानों को लेकर लंबे समय से चल रहे गतिरोध के कारण दर्जनों यात्री फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी, जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बात की, ने कतर की उड़ान में पश्चिमी लोगों की संख्या बताई है। उन्होंने कहा कि तालिबान के दो वरिष्ठ अधिकारियों (नए विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री) ने गुरुवार को प्रस्थान की सुविधा में मदद की। इस फ्लाइट में अमेरिकी, अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक के अलावा जर्मन, हंगेरियन और कनाडाई सहित अन्य देशों के नागरिक सवार थे। 

 अफगानिस्तान में तालिबान शासन के दौरान आतंकी संगठन अलकायदा फिर खड़ा हो सकता है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन ने इस बात की आशंका जताई है। ऑस्टिन कहा कि हम तालिबान को पहले से ही अलकायदा से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री चार दिन के खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान कुवैत शहर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अलकायदा को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। हम तालिबान को आगाह करते हैं कि वह अफगानिस्तान की जमीन को अलकायदा को इस्तेमाल न करने दे। फरवरी 2020 में तालिबान ने ट्रंप प्रशासन से यह समझौता किया है कि वह भविष्य में अलकायदा या ऐसे किसी भी अन्य संगठन का समर्थन नहीं करेगा, जो अमेरिका को धमकी देते हैं, लेकिन ऐसा कम ही लगता है कि तालिबान समझौते का पूरी तरह पालन करेगा।
 
व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, अमेरिका तालिबान के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार को मान्यता देने की जल्दी में नहीं है। अंतरिम कैबिनेट के बारे में सवालों पर, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने यह नहीं बताया है कि हम इसे (नई सरकार) मान्यता देने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें बहुत कुछ करना है।"

 

#काबुल एयरपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय