Wednesday, October 21st, 2026

इजरायल से भारत का हवाई सफर हुआ आसान

-बेंजामिन नेतन्याहू ने ओमानी प्राधिकरण के फैसले का किया स्वागत

यरुशलम
 इजरायल से भारत का हवाई सफर अब आसान हो गया है। ओमान के अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के निर्णय के बाद भारत आने में दो से चार घंटे की बचत होगी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ओमोनी प्राधिकरण के फैसले का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमानन उद्योग के लिए 'महान दिन' बताते हुए ओमान के ऊपर उड़ान भरने के लिए इजरायली वाहकों के प्राधिकरण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब इजरायल सीधे भारत से जोड़ेगा और एशिया और यूरोप के बीच इजरायल को मुख्य पारगमन बिंदु के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा। नेतन्याहू ने कहा है सुदूर पूर्व बहुत दूर नहीं है और आसमान अब सीमा नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी 2018 की ओमान यात्रा का सुखद परिणाम अब आया है।

 

 

#इजरायल से भारत का हवाई सफर

Source : Agency

पाठको की राय