Thursday, October 22nd, 2026

6 मॉनिटरिंग स्टेशनों से हो रही है औद्योगिक क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की जांच

रायपुर
औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण मंडल द्वारा वायु गुणवत्ता जांच यंत्रों की स्थापना का मामला कांगे्रस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने विधानसभा में उठाया। जवाब में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

मंत्री अकबर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र उरला, सिलतरा, भनपुरी सहित रायपुर शहर की परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन हेतु क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर द्वारा राष्ट्रीय परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन प्रोग्राम (एनएएमपी) के तहत 6 मॉनिटरिंग स्टेशन - नगर निगम जोन कार्यालय खमतराई, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भाठागांव, जिला अस्पताल पंडरी, वूलवर्थ इंडिया लिमिटेड सरोरा उरला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कबीरनगर तथा एम्स टाटीबंध निर्धारित किए गए हैं। उक्त मॉनिटरिंग स्थलों पर रेसपाईरेबल डस्ट सैम्पलर यंत्र (पीएम 10, पीएम 2.5) स्थापित किया गया है।

 

#Air quality

Source : Agency

पाठको की राय