Monday, October 26th, 2026

एअर इंडिया की अब दिल्ली तक दोपहर की उड़ान होगी शुरू

भोपाल
एअर इंडिया ने अपनी भोपाल-पुणे उड़ान को फिर से बंद करने की तैयारी कर ली है। 19 अगस्त के बाद इस उड़ान का संचालन बंद हो जाएगा। वहीं, अब भोपाल से दिल्ली तक दोपहर की उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।

20 अगस्त से नई उड़ान शुरू हो जाएगी।  एअर इंडिया प्रबंधन के अनुसार भोपाल से पुणे तक उड़ान को तीसरी बार बंद किया जा रहा है। कोरोना काल में भी इसे बंद किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद इसे पुन: प्रारंभ किया गया, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इसे फिर से बंद किया जा रहा है। यह उड़ान दिल्ली से भोपाल आने के बाद पुणे रवाना होती है। अभी भोपाल से बड़ी संख्या में छात्र एवं आईटी प्रोफेशनल्स पुणे आते-जाते हैं। वहीं, एयर इंडिया ने 20 अगस्त से भोपाल-दिल्ली रूट पर नई उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। भोपाल से दिल्ली तक कंपनी सुबह की उड़ान का संचालन पहले ही कर रही है।

 

#Air India

Source : Agency

पाठको की राय