Wednesday, October 21st, 2026

Air India ने तिरुवनंतपुरम से मुंबई के लिए शुरू की नई उड़ान सेवा, विमान में बिजनेस श्रेणी समेत होंगी 122 सीटें

तिरुवनंतपुरम
 एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की है। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने रविवार को यह जानकारी दी।

टीआईएएल द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, यह उड़ान सेवा एयरलाइन कंपनी की इस क्षेत्र में दूसरी दैनिक सेवा है। टीआईएएल के अनुसार, नई उड़ान एआई 657 मुंबई से तड़के 5.40 बजे उड़ान भरेगी और तिरुवनंतपुरम सुबह 7.55 पर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान एआई 658 तिरुवनंतपुरम से सुबह 8.55 बजे उड़ान भरेगी और मुंबई सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी। एयरलाइन ने बताया, विमान में बिजनेस श्रेणी समेत 122 सीटें होंगी। तिरुवनंतपुरम-मुंबई मार्ग पर यह चौथी दैनिक उड़ान है। एयर इंडिया के अलावा इंडिगो भी इसी मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें संचालित करती है।

 

#Air India ने तिरुवनंतपुरम

Source : Agency

पाठको की राय