Friday, October 23rd, 2026

एयर इंडिया का विमान 6 यात्रियों का सामान छोड़कर दिल्ली से आ गया पटना, शिकायत भी नहीं लिख रही विमानन कंपनी

पटना 
एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से पटना आने के दौरान शनिवार को छह यात्रियों को भारी फजीहत हुई। फ्लाइट संख्या ए आई 415 से हवाई सफर पूरा कर जब यात्री पटना एयरपोर्ट पहुंचे और लगेज लेने के लिए बेल्ट तक गए तो उनका लगेज गायब था। काफी देर के बाद भी जब उन छह यात्रियों का सामान एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने विमानन कंपनी के प्रतिनिधि से शिकायत की। पहले तो उक्त कर्मी के द्वारा टाल मटोल किया जाता रहा फिर रविवार शाम तक सामान मंगवाने की बात कही गयी। विमान यात्री राजकुमार ने बताया कि उनका ज़रूरी सामान दिल्ली में ही छोड़ दिया गया और अब विमानन कम्पनी एक घंटे इंतजार कराकर रविवार को मंगवाने की बात कर रही है। उनके साथ पांच अन्य यात्री राजकुमार, ऋषि नयन, अर्जुन कुमार, अनुभव कनोडिया व एक अन्य यात्री का लगेज नहीं आ सका। यात्रियों को इसकी लिखित शिकायत भी करने नहीं दी जा रही थी।

काफी बकझक के बाद रविवार की दोपहर में अन्य फ़्लाइट से सामान मंगाने की बात एयर इंडिया के एक कर्मी द्वारा कही गई। यात्रियों को देर शाम राजधानी में रुकने की व्यवस्था खुद के खर्च पर करनी पड़ी। सामान साथ न होने की वजह से कई यात्रियों को मुश्किल भी झेलनी पड़ी।

 

#Air India

Source : Agency

पाठको की राय