Wednesday, October 21st, 2026

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में आज बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट किया

नई दिल्ली
मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सोमवार को बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विमान की चेकिंग कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी यात्रियों से किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को फैलाने से रोकने में सहयोग की अपील की हैं।

 

#Air India flight

Source : Agency

पाठको की राय