Wednesday, October 21st, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस ग्रीष्मकालीन सारणी के दौरान 360 से अधिक दैनिक उड़ानें संचालित करेगी

नई दिल्ली
एयर इंडिया एक्सप्रेस ग्रीष्मकालीन सारणी के दौरान 360 से अधिक दैनिक उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन इस दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करेगी। एयरलाइन एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के साथ विलय को पूरा करने की प्रक्रिया में है और सारिणी में दोनों एयरलाइन की उड़ानें शामिल हैं।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वह ग्रीष्मकालीन सारिणी में प्रतिदिन 360 उड़ानों का परिचालन करेगी। पिछले साल की ग्रीष्मकालीन सारिणी की तुलना में इस साल घरेलू उड़ानें 25 प्रतिशत ज्यादा जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 20 प्रतिशत ज्यादा होंगी।

 

#एयर इंडिया

Source : Agency

पाठको की राय