Tuesday, October 20th, 2026

वायु सेना जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, राजकीय सम्मान के साथ गांव वालों ने दी विदाई

सागर

सागर जिले के करैया ग्राम के रहने वाले शुभम राजौरिया भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे। छुट्टी के दौरान वो गृह ग्राम करैया(सुरखी) आए हुए थे। छुट्टी के बाद वो वापस जाने के लिए निकले थे। इस दौरान वो ट्रेन पर सवार थे। नरयावली स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के पीछे की असल वजह क्या है ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

रविवार को ग्राम करैया में दोपहर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुभम को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सम्मिलित प्रत्येक व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

 

#Air force soldier

Source : Agency

पाठको की राय