Tuesday, October 20th, 2026

आकाशवाणी परिवार का नववर्ष मिलन समारोह

भोपाल । ( अपनी खबर )
नववर्ष के उपलक्ष्य में आकाश वाणी भोपाल के प्रादेशिक समाचार विभाग के समाचार संपादक ,  आकस्मिक समाचार संपादक , समाचार वाचक और सहयोगी साथियों का मिलन समारोह आज भोपाल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाचार संपादक परितोष दीक्षित  का साथ स्थानंतरण शिलांग हो जाने पर सभी साथियों ने उनके साथ किए काम को याद किया ।
श्री दीक्षित ने  सभी साथियों के कार्य , व्यवहार की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि भोपाल हमारे दिल में बसता है जबकि शिलांग की आबोहवा बहुत अच्छी है।  
नववर्ष मिलन समारोह में  संजीव शर्मा ,दीपा सिंह , धारणा सचदेव , प्रीति दुबे ,  संयुक्ता बैनर्जी , मीकू , राना शाहिद , दुर्गेश , अमिताभ पाण्डेय ,  दीपक राय , राशिद अहमद  खान , पुष्पेंद्र सिंह , प्रशांत सेंगर , श्री और श्रीमती परितोष दीक्षित , लक्की , मुकेश सक्सेना , योगेश सक्सेना ,  सैयद जावेद , प्रदीप सक्सेना शरद बाघेला ,नवनीत चौबे शेख़ मेहजबी अलमास ,पूर्वा रत्नेश , राकेश वर्मा , एस के परिहार , रवि चौधरी , तेज बहादुर यादव , अखिलेश अवस्थी , जाकिर अली ने भी अपने विचार प्रकट किए ।

समारोह के दौरान मनोरंजक खेल के साथ ही गीत - संगीत का आयोजन भी  हुआ।
इसके उपरांत सामूहिक भोज के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय