Sunday, October 25th, 2026

AIMIM का ट्विटर अकाउंट हुआ है, लगाया एलन मस्क का फोटो

नई दिल्ली
रविवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल (AIMIM) का वेरिफाइड ट्विटर हैंडल हैक हो गया। हैकर्स ने इस अकाउंट का नाम बदलकर 'Elon Musk' कर दिया और तस्वीर भी एलन मस्क की ही लगा दी है। बता दें कि एलन मस्क स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के प्रमुख हैं और वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार हैं।खबर लिखे जाने तक भी एआईएमआईएम का ट्विटर हैंडल रिस्टोर नहीं किया जा सका था। ट्विटर हैंडल हैक होते ही यूजर्स ने मौज लेनी शुरू कर दी है। एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'पृथ्वी चपटी है या नहीं यह देखने के लिए एआईएमआईएम नेशनल अब एलन मस्क बन गया है।' कुछ समय पहले ही पार्टी नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया था कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश चुनावों में 100 सीटोंर पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल पार्टी का ओम प्रकाशत राजभर की पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ ही गठबंधन है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों को धोखा देते हुए पांच सीटें जीती थीं। यह पांचों सीटें सीमांचल इलाके की थीं। हालांकि, बंगाल विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम के हाथ कुछ नहीं लग सका।
 

 

#AIMIM

Source : Agency

पाठको की राय