Monday, October 19th, 2026

एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने चाओबा देवी को मुख्य कोच बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने  सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लैंगम चाओबा देवी के नाम की सिफारिश की।

चाओबा दो एएफसी महिला चैम्पियनशिप और 1998 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह पहले सीनियर महिला टीम की सहायक कोच भी थीं। अभी वह किकस्टार्ट एफसी की मुख्य कोच हैं।

एआईएफएफ की 2023 में साल की सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुनी गयी प्रिया पीवी के नाम की सिफारिश सहायक कोच के लिए की गयी है।

पिछले साल वह भारत की अंडर-17 टीम की मुख्य कोच थीं जिसने पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनायी थी।

समिति ने सिफारिश की कि लौरेमबाब रोनीबाला चानू को भारतीय सीनियर महिला टीम की गोलकीपिंग कोच की भूमिका में बरकरार रहना चाहिए।

फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो के दौरान भारत की सीनियर महिला टीम के तुर्की में 19 से 18 फरवरी तक 2024 तुर्किश महिला कप में भाग लने की उम्मीद है।

 

Source : Agency

पाठको की राय