Monday, October 19th, 2026

एआईएफएफ प्रमुख ने फुटबॉल के विकास के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की

गंगटोक
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने उनसे मुलाकात की और राज्य में खेल के विकास पर चर्चा की।

तमांग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे से मिलने और उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। हमारी चर्चा हमारे राज्य में फुटबॉल के विकास पर केंद्रित थी जिसमें विभिन्न पहलुओं पर बात की गई जिससे कि उभरते हुए फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर पैदा किए जा सकें।’’

तमांग ने कहा कि उन्होंने चौबे को सिक्किम में क्लब फुटबॉल संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बताया और अगली पीढ़ी के फुटबॉलरों को बढ़ावा देने के लिए नवोदित प्रतिभाओं को निखारने के महत्व पर जोर दिया। बैठक के दौरान चौबे ने सिक्किम में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयास की भी सराहना की और मुख्यमंत्री को महासंघ की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

 

 

#AIFF chief holds discussions

Source : Agency

पाठको की राय