Monday, October 26th, 2026

एआईसीसी सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी आज आएंगे

रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का रविवार को दोपहर 12 बजे कोरापुट से जगदलपुर पहुंचेगे। जगदलपुर सर्किट हाउस में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.40 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

उल्का 26 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बस्तर संभाग में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जगदलपुर सर्किट हाउस में करेंगे। 27 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे जगदलपुर से कोरापुट के लिये रवाना होंगे।

 

#AICC

Source : Agency

पाठको की राय