Saturday, October 24th, 2026

भूपेश-सिंहदेव को एआईसीसी ने दी अहम जिम्मेदारी

रायपुर
इस माह की 10 तारीख को राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए चुनाव होना हैं,जिसमें कांग्रेस के समक्ष हरियाणा व राजस्थान में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनौती पेश हो रही है। ऐसे में एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया है उनके साथ हाल ही में छत्तीसगढ़ से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला भी रहेंगे। बताना जरूरी होगा कि हरियाणा के कांग्रेस विधायक रायपुर में ही डेरा डाले हुए हैं।

वहीं राजस्थान में भी पेंच फंस गया है ऐसे में राज्य के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को यहां के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ होंगे पवन कुमार बंसल। महाराष्ट्र के लिए मल्लिकार्जुन खडगे पर्यवेक्षक बनाये गए हैं। कांर्ग्रेस महासचिव  केसी वेणुगोपाल के हवाले से उक्त नियुक्ति आदेश जारी हुआ है।

 

#AICC

Source : Agency

पाठको की राय