Wednesday, October 21st, 2026

एआई से जटिल समस्याओं का समाधान होगा : मस्क

वॉशिंगटन
सोशल मीडिया कंपनी ट्वीटर मालिक एलन मस्क ने कहा कि उनका मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सबसे सुरक्षित रूप वह है जो अधिकतम सत्य की खोज करता हो तथा उन जटिल समस्याओं का हल करने के लिए उत्सुक है जिनका समाधान करने में मनुष्य सक्षम नहीं हैं।

मस्क ने  कहा कि एआई पर सुरक्षा को लेकर मेरा दृष्टिकोण इसे अधिक जिज्ञासु अधिकतम सत्य खोजी बनाने के प्रयास जैसा है। महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए एजीआई एक महत्वपूर्ण सीमा होगी।

उन्होंने एआई निरीक्षण स्थापित करने और ऐसी स्थिति में नहीं आने की आवश्यकता भी दोहराई जिसमें कंपनियां पूरी तरह से तय कर सकें कि वे एआई के साथ क्या करना चाहते हैं।

उन्होंने अपनी नई कंपनी एक्सएआई के सदस्यों का परिचय कराया, जिसका उद्देश्य वास्तविकता की प्रकृति का अध्ययन करना है। एक्सएआई टीम में डीपमाइंड और ओपनएआई जैसी एआई कंपनियों में अनुभव वाले अन्य सदस्य शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि एक्सएआई को माइक्रोसॉफ्ट और गुगल डीपमाइंड एआई पैमाने पर प्रासंगिक होने में कुछ समय लगेगा।

सप्ताह दर सप्ताह 3.5 प्रतिशत बढ़ रहे हैं ट्विटर के यूजर्स: मस्क

वॉशिंगटन
 सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के स्वामी एनल मस्क ने  कहा कि सप्ताह दर सप्ताह ट्विटर यूजर्स की संख्या में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। मस्क ने आज वैश्विक स्तर के ट्विटर उपयोग के सप्ताहिक आंकड़े जारी किये।

उन्होंने कहा कि ट्विटर के सक्रिय यूजर्स की संख्या में बीते सात दिनों में वैश्विक स्तर पर 3.55 प्रतिशत, अमेरिका में 3.43 प्रतिशत, जापान में 5.78 प्रतिशत, एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2.32 प्रतिशत, ब्रिटेन में 7.29 प्रतिशत, यूरोपीय संघ में 1.92 प्रतिशत, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में 1.22 प्रतिशत, लातिन अमेरिकी देशों में 2.34 प्रतिशत, कनाडा में 0.02 प्रतिशत तथा अन्य देशों में यह 24.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

 

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय