Thursday, October 22nd, 2026

अगले सत्र से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई डाटा साइंस मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच होगी शुरू

 भोपाल

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि अगले सत्र से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा साइंस और मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच प्रारंभ किया जाएगा। श्रीमती सिंधिया गुरुवार को जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की साधारण सभा की 11वीं एवं संचालक मंडल की 25 वीं बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर रही थी। तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा है कि वर्तमान में आधुनिक तकनीकों से युवाओं को रूबरू कराना आवश्यक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा साइंस कोर्स आज की जरूरत है। इससे युवाओं को रोजगार के और बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जैवविविधता एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए पुराने वृक्षों को धरोहर के रूप में संरक्षित करें। श्रीमती सिंधिया ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को देश के उच्च महाविद्यालय की श्रेणी में लाने के लिए एलुमनी से मार्गदर्शन लेने की बात कही।

इस अवसर सचिव तकनीकी शिक्षा  मुकेश चंद्र गुप्ता, एलुमनी एसोसिएशन के  अजय चौधरी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

#डाटा साइंस मेकाट्रॉनिक्स

Source : Agency

पाठको की राय