Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ के ब्यूरोक्रेसी से अब मुख्य सचिव का इस्तीफा

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के ब्यूरोक्रेसी से एक और आइएएस अधिकारी के इस्तीफे की खबर है। 2014 बैच के आइएएस अमृत विकास तोपने ने मुख्य सचिव को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। तोपने को पिछले सप्ताह ही नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक पद से हटाकर योजना विभाग में भेजा गया था। उसके बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकलें चल रही थीं। हालांकि चर्चा यह भी है कि वे पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसकी पुष्टि के लिए तोपने से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन नहीं हो पाया।

मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो तोपने मुख्य सचिव को इस्तीफा भेजने के बाद दिल्ली चले गए हैं। उन्होंने अपना आधिकारिक और व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया है। मूल रूप से झारखंड के रहने वाले अमृत विकास तोपने को सरकार ने 27 नवंबर को नागरिक आपूर्ति निगम (नान) से हटा दिया था। उन्हें योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले तोपने नान के महाप्रबंधक पद के साथ संस्कृति विभाग के संचालक का प्रभार भी देख चुके है।

 

अब तक तीन आइएएस दे चुके इस्तीफा

बता दें कि प्रदेश में अब तक तीन आइएएस पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें 1994 बैच के राजकमल, 1988 बैच के शैलेष पाठक और 2005 बैच के ओपी चौधरी शामिल हैं। चौधरी ने विधानसभा चुनाव से पहले रायपुर कलेक्टर के पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उनको खरसिया विस सीट से मंत्री उमेश पटेल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। चौधरी वर्तमान में भाजपा के प्रदेश मंत्री के पद पर हैं।

 

#burocracia de Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय