Saturday, October 24th, 2026

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने कस्टम विभाग के साथ मिलकर 3.7 किलोग्राम सिंथेटिक/हाइब्रिड गांजा जब्त किया

अहमदाबाद
अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने कस्टम विभाग के साथ मिलकर 3.7 किलोग्राम सिंथेटिक/हाइब्रिड गांजा जब्त किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1,12,62,000 रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि नशा तस्कर नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए डार्क वेब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए वे लंच बॉक्स, खिलौने, बेबी केयर उत्पाद, महिलाओं के कपड़े, हेडफोन और एयर प्यूरीफायर जैसी चीजों में नशीले पदार्थों को छिपा रहे हैं।

“मामले की जानकारी होने पर संयुक्त टास्क फोर्स की कार्रवाई में एक पार्सल में उच्च गुणवत्ता वाली सिंथेटिक/हाइब्रिड गांजा पाया गया। इसका वजन 3.7 किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1,12,62,000 रुपये आंकी गई है। अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच, डीसीबी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पार्सल पर पता और अन्य विवरण गलत दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस खतरे के शिकार हुए युवाओं को परामर्श देने और उनके पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, इस रैकेट में शामिल ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

#3.7 kg ganja worth

Source : Agency

पाठको की राय