Tuesday, October 20th, 2026

अहान शेट्टी ने कहा-पापा का गुरूमंत्र है, करियर में ज्यादा फोकस 'अच्छे' इंसान बनने पर करना


साजिद नाडियाडवाला के बैनर की 'तड़प' से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपना डेब्यु कर रहें हैं। यह फिल्म साउथ की 'आरएक्स 100' का एडेप्टेशन है। इसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है। अहान से पहले उनकी बहन अथिया भी फिल्मों में सक्रिय रही हैं। अहान ने अपनी तैयारियों, उम्मीदों और दावे जाहिर किए हैं।

साल 2014 में अमेरिकन स्कूल आॅफ बॉम्बे से मेरा ग्रैजुएशन हुआ। उसी दौरान अथिया न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी गई थीं। वहां से आने पर उन्होंने मुझे कहा कि वहां जाने का कोई पॉइंट नहीं है, क्योंकि वहां जो सिखाया जाता है, वह यहां जो सेट पर होता है, उससे बिल्कुल अलग है। यानी वहां अगर सीखा तो यहां वापस आकर वह सब अनलर्न करना होगा। नतीजतन, मैंने ग्रैजुएशन के बाद वन आॅन वन लोगों से ट्रेनिंग लेनी शुरू की। मैं बैरी जॉन, मुकेश छाबड़ा, अभिषेक पांडे जी से ट्रेनिंग ली। अभिषेक जी ने वरुण धवन को बदलापुर पर ट्रेन किया था। साथ ही साथ मैं मार्शल आर्ट, जिम, गिटार, हिंदी की भी ट्रेनिंग लेता रहा। यह सब साल 2016 तक नॉनस्टॉप चलता रहा। आलम यह रहा कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से भी लंदन में कई महीनों की गैप पर मिल पाता था। बहरहाल इन सब सेशंस के बाद मैं साजिद नाडियाडवाला सर से मिला।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय