Wednesday, October 21st, 2026

यशराज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे अहान पांडे

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पोडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे जल्द ही यशराज फिल्मस की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हें। चर्चा है कि अहान पांडे जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अहान पिछले तीन सालों से यश राज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में खुद को ग्रूम कर रहे हैं।आदित्य चोपड़ा, अहान पर फोकस करना चाहते हैं। क्योंकि उनका मानना ??है कि अहान आने वाले दिनों में बॉलीवुड पर राज कर सकता है। आदित्य चोपड़ा , अहान को तैयार कर रहे हैं और उनकी फिल्म अगले साल की शुरूआत में फ्लोर पर जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय