Wednesday, October 21st, 2026

कृषि मंत्री 25 को जगदलपुर में लेंगे विभागीय अधिकारियों की बैठक

रायपुर
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 25 नवम्बर को जगदलपुर में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा सेवाएं, मछली पालन, समेती, बीज निगम, मंडी बोर्ड एवं दुग्ध महासंघ के अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जगदलपुर कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल में प्रात: 10 बजे से होगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण दलहन-तिलहन एवं लघु धान्य फसलों के क्षेत्राच्छादन, अंतरवर्तीय फसलों की खेती, उर्वरक गुण नियंत्रण, नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, धान के बदले अन्य फसलों की खेती के लक्ष्य की पूर्ति, राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं, कृषि उत्पादक संगठन एवं एकीकृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा की जाएगी।

 

#Agricultur

Source : Agency

पाठको की राय