Sunday, October 25th, 2026

कृषि मंत्री ने धरमजीत से कहा अधिकारियों के साथ जाकर देखें गौठान

रायपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धरमजीत सिंह ने गौठान, गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का मामला प्रश्नकाल के दौरान उठाया। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि मंत्री से पूछ लिया कि एक किलो वर्मी कम्पोस्ट बनाने कितने किलो गोबर लगेगा? जवाब में मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि टोटल गोबर का 35 से 40 प्रतिशत वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है। कभी-कभी स्थितिओं के मुताबिक ये कम ज्यादा भी होता है। क्वालिटी की टेस्ट यूनिवर्सिटी से कराते हैं। एक्सपायरी डेट से संबंधित कोई अभी तय समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने विधायक धरमजीत सिंह से कहा कि वे अधिकारियों के साथ जाकर एक बार गौठान देखकर आएं।

 

#Agriculture Minister

Source : Agency

पाठको की राय