कृषि मंत्री पटेल ने कलेक्टर छिंदवाड़ा को दिये जाँच के निर्देश
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बोनाखेड़ी में 23 जीवित व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण-पत्र बनने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने कलेक्टर छिंदवाड़ा को दूरभाष पर शनिवार को निर्देशित किया कि प्रकरण की विस्तृत जाँच कराई जाकर दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के साथ पुलिस थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करायें।
मंत्री पटेल ने अप्रसन्नता व्यक्त की कि महज एक गाँव में ही 23 जीवित व्यक्तियों के फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण-पत्र बनना और उनके नाम पर राशि का आहरण करना न केवल चिंताजनक है, बल्कि आपत्तिजनक होकर नियम विरूद्ध भी है। पटेल ने कलेक्टर से कहा कि जाँच कार्यवाही को बोनाखेड़ी तक ही सीमित न रखें। सम्पूर्ण जिले में जाँच करवायें कि इस प्रकार से कहीं ओर भी तो गड़बड़ी नहीं हो रही है। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

पाठको की राय