Tuesday, October 20th, 2026

कृषि मंत्री पटेल श्री राघव रत्न अलंकार से अलंकृत

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल को "श्री राघव रत्न अलंकार" से अलंकृत किया गया। मंगलवार को जबलपुर में यह सम्मान पूज्य जगतगुरू सुखानंद स्वामी राघव देवाचार्य महाराज ने प्रदान कर मंत्री पटेल को सम्मानित किया। कृषि मंत्री पटेल को उत्कृष्ट समाज सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनेता पी. मुरलीधर राव सहित नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद थे।

 

#Raghav Ratna Alankar

Source : Agency

पाठको की राय