Thursday, October 22nd, 2026

100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बोले कृषि मंत्री चौबे, सभी राज्य सरकारों ने किया अच्छा काम

रायपुर
नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बनारस के दिव्यांग अरुण राय को जैसे से कोरोना का टीका लगा वैसे ही देश में 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होगा। इस उपलब्धि पर राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि देश के सभी राज्य सरकारों ने मिलकर अच्छा काम किया उसी का नतीजा हैं कि आज हमने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया है। हमने पहले ही कहा था कि केंद्र सरकार अगर वैक्सीन की आपूर्ति नहीं करेगा, तो हम अपने संसाधनों से वैक्सीन की व्यवस्था करेंगे, इसकी जानकारी हम लगातार केंद्र सरकार को दे भी रहे थे और कुछ दिनों तक राज्य की भूपेश सरकार ने अपने खर्च पर वैक्सीन खरीदा भी और लोगों फ्री में लगवाया। इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों की मांगों को पूरा करते हुए आम जनता को फ्री में वैक्सीनेशन करने का फैसला लिया और इसी का नतीजा यह है।

 

#Agriculture Minister Choubey#vaccination

Source : Agency

पाठको की राय