Tuesday, October 20th, 2026

डिंडोरी के नारी ग्वारा गांव में कृषि विभाग ने 110 किसानों को मसूर का बीज बांटा

डिंडोरी

डिंडोरी में आज करंजिया विकासखंड के नारी ग्वारा गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने 110 किसानों को मसूर का बीज बांटा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ,कृषि विभाग की सभापति फूलवती पेंड्रो मौजूद रही।
पाला से फसल हुई थी खराब इस वजह से बांट रहे बीज

कृषि विस्तार अधिकारी लखन मरावी ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में लगभग 29 हजार किसान है। विभाग से 3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश मिले है। पिछले साल पाला लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। अभी 250 क्विंटल मसूर का बीज आया है।

किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है

राजस्व में प्रति किसान 4 किलो और वन ग्राम के किसानों को 8 किलो बीज दिया जा रहा है। 4 किलो में ढाई क्विंटल उत्पादन होगा। जो किसान बचेंगे उनको अगले साल बीज दिया जाएगा। किसानों के संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ने कहा- कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वजह से किसान बीज का सदुपयोग करें। जिससे अगले साल फसल के लिए दोबारा न मांगना पड़े। किसान आवश्यकता अनुसार ही कृषि विभाग से योजनाओं का लाभ ले।

 

 

#kishan

Source : Agency

पाठको की राय