Saturday, October 24th, 2026

आपदा प्रबंध संस्थान और बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के मध्य हुआ अनुबंध

भोपाल

आपदा प्रबंध संस्थान एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मध्य मंगलवार को शोध कार्य, पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स संचालित करने के लिये अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये।

कार्यपालन संचालक आपदा प्रबंध संस्थान आशीष कुमार, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.जी. राव की मौजूदगी में कार्य सम्पन्न हुआ। इससे आपदा प्रबंध से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किया जा सकेगा।

आपदा प्रबंध संस्थान द्वारा आपदा प्रबंध एवं जन-जागृति के लिये शासन की सभी विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न स्टेक होल्डर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अनुबंध हो जाने से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किये जा सकेंगे।

 

#आपदा प्रबंध संस्थान

Source : Agency

पाठको की राय