Saturday, October 24th, 2026

उग्रवाद मुक्त पूर्वोत्तर के लिए केंद्र-असम और डीएनएलए के बीच समझौता, PM मोदी बोले- ‘बहुत अच्छी खबर'

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दीमा हसाओ जिले में सक्रिय जनजातीय उग्रवादी समूह दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) के हिंसा छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने के फैसले को शुक्रवार को पूर्वोत्तर में शांति और प्रगति के लिए ‘बहुत अच्छी खबर' बताया।

 DNLA ने हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य सरकार के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। उग्रवादी समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में सरकार के साथ इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस संबंध में शाह की ओर से किए गए एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर की प्रगति और शांति के लिए यह बहुत अच्छी खबर है।

 

#असम और डीएनएलए

Source : Agency

पाठको की राय