अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे अग्रबंधु जन
राजनांदगांव
महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव आयोजन के तहत विगत पांच दिनों से अग्रवाल सभा द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सिलसिलेवार किया जा रहा है जिसमें शहर के सभी अग्रबंधुओं के अलावा छोटे बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।
अग्रवाल सभा के उमेश अग्रवाल, महिला मंडल की वर्षा सुभाष अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव श्रृखंला के तहत जो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं उसी कड़ी में अग्रसेन आनंद मेला का आयोजन उदयाचल प्रागंण में 6 अक्टूबर बुधवार को शाम 06.00 बजे से किया गया हैं, इस अग्रसेन आनंद मेले में अग्रवाल समाज के बंधु द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यजनों एवं गेम्स का स्टॉल लगाया जाता है। अध्यक्षसुशील अग्रवाल ने बताया की अग्रसेन आनंद मेले की सभी तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है।
अग्रवाल महिला मंडल की निर्मला सुशील पसारी एवं सुनिता सुनिल अग्रवाल ने 3 अक्टूबर रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुये बताया की केला दौड में मुकुंद अग्रवाल प्रथम, शौर्य अग्रवाल द्वितीय, लॉलीपॉप दौड में श्रेयांस भावेश अग्रवाल प्रथम एवं अयांस विजय गोयल द्वितीय रहें। बोरा दौड में निकुंभ मुकेश अग्रवाल प्रथम एवं जश अंकुर अग्रवाल द्वितीय, इसी तरह चम्मच दौड में अनमोल विवेक अग्रवाल प्रथम एवं अरनव अग्रवाल द्वितीय, लोडो खेल में निष्ठा अग्रवाल प्रथम एवं मयंक विष्णु अग्राल द्वितीय रह कर बाजी मारी। चौपाल कार्यक्रम में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रीमति किरण आर.एस. अग्रवाल प्रथम, भुमि अग्रवाल द्वितीय एवं विमला देवी अग्रवाल तृतीय रही।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के प्रतियोगिता प्रभारी नमन पोददार ने जानकारी देते हुये बताया कि जयंती महोत्सव के अवसर पर आज म्युजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है इस प्रतियोगिता में युवक-युवती, महिलायें एवं पुरुष सभी भाग ले सकते है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

पाठको की राय